AGRA : प्रहरियों के अधिकारों की रक्षा से स्वस्थ व समृद्ध बनेगा लोकतंत्र-देश दीपक तिवारी
आगरा। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा की नव गठित कार्यकारिणी का स्वागत, पत्रकारों का परिचय और सदस्यता सम्मेलन प्रतापपुरा चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। इस मौके पर सभी पदाधिकारी का स्वागत हुआ और जिलेभर से आए पत्रकारों का परिचय हुआ।
जिला आगरा में उपजा की नई कार्यकारिणी 6 जनवरी को चुनी गई थी। जिसका पत्रकारों ने भव्य स्वागत किया और सभी पत्रकारों का परिचय व मीडिया कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने कहा "पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। लोकतंत्र को समृद्ध बनाने के लिए जन प्रहरियों के अधिकारों की रक्षा की जाए। जिससे वह स्वतंत्र होकर अपना कार्य कर सकें। महान लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दे सकें।"
सम्मेलन में जिला महासचिव दीपक लवानिया ने कहा कि "पत्रकारों की हक की लड़ाई उपजा लड़ेगी।" जिला उपाध्यक्ष अधर शर्मा ने पत्रकारों की कानूनी लड़ाई में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला मंत्री अनुज परमार ने कहा "उपजा में सभी संस्थाओं के मीडिया कर्मियों का स्वागत है।" वहीं जिला मंत्री बृजेश कुमार गौतम ने कहा "पत्रकार के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।"
उपजा के जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा, तरुण पिप्पल, सूरज शर्मा, भाजपा नेता रवि भूषण शर्मा, योगेश कुशवाह आदि ने पटका पहनाकर, माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में अंबेडकरवादी समाज सेवी राजकुमार नागरथ ने भी जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।



मनोहर समाचार के आदरणीय संपादक व उनकी टीम को पत्रकारों के हक की लड़ाई मेरी आवाज़ को आवाज देने के लिए बहुत बहुत आभार।
जवाब देंहटाएं