AGRA : गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर में सजा कीर्तन दरबार

आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर आगरा पर स्त्री सत्संग संगत बहनों द्वारा भयंकर सर्दी में प्रभु का सिमरन किया गया। ना छोड़ा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ चौपाई साहिब जी के पाठ के साथ कीर्तन दरबार शुरू हुआ। जहां हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह कानपुर वाले, भाई हरनाम सिंह दिल्ली वालों द्वारा गुरवाणी कीर्तन की अमृतमई गुरवाणी शब्द कीर्तन सुन संगत मंत्रमुग्ध हो गई।

शब्द, कर किरपा तेरे गुण गांवा नानक नाम जपत सुख पावा...

अनंद साहिब जी के पाठ के साथ ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास गुरु का हुकमनामा लिया। वहीं संगत ने गुर प्रसाद पाकर गुरु का शुक्राना किया। प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि "गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में 10 जनवरी से प्रभात फेरी प्रारंभ होगी। जहां विशेष रूप से पंजोखरा साहब से सिमरनजीत सिंह कथा वाचक आएंगे।"

इस दौरान मुख्य रूप से कमलजीत कौर, चांदनी भोजवानी, कुलदीप कौर, कमलप्रीत कौर, कमलजीत कौर, कुलबीर कौर, भूपेंद्र कौर, हरजिंदर कौर, हरविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, सिमरन कौर, अमरजीत कौर, तजिंदर कौर, शरनजीत कौर, सन्नी सिंह, कृपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया