AGRA : पूज्य सिंधी महापंचायत के चिकित्सा शिविर में परामर्श के साथ मिला उपचार

 -नव वर्ष के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी महापंचायत ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर

-निःशुल्क परामर्श के साथ दवाईयां पाकर जरूरतमंदों को मिली राहत

-परहित सरस धर्म नहीं भाई झूलेलाल जी का परम संदेश हेमंत भोजवानी

आगरा। परहित सरस धर्म नहीं भाई इस तरह का संदेश भगवान झूलेलाल ने सिंधी समाज को समाज सेवा की प्रेरणा के लिए दिया था। भगवान झूलेलाल के बताए मार्ग पर चलते हुए पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर द्वारा विशाल चिकित्सा महाशिविर का आयोजन झूलेलाल भवन आलोक नगर जयपुर हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभाराम पुरुसनानी, कार्यक्रम संयोजक महेश मंघरानी, सह संयोजक जेठा भाई पुरुसनानी, एवं अतिथियों ने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया। चिकित्सा शिविर में एस एम हॉस्पिटल के सहयोग से शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने जरूरतमंदों को परामर्श के साथ उपचार दिया। 

निःशुल्क मैडिकल कैंप में डॉक्टर निखिल पुरुसनानी फिजीशियन, डॉ किशोर पंजवानी बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ सुनील सबनानी हड्डी योग विशेषज्ञ , डॉ हर्ष सक्सैना नेत्र रोग, डॉ फरहत अली, डॉ संजना तारानी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ फुरकान आदिल,डॉ पवन यादव, डॉ अजीत सिंह, सहित शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने जरूरतमंदों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उपचार और रोगों से बचाव के उपाय बताए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोर पंजवानी ने कहा सर्दी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर अन्य विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी दांतों की देखभाल, त्वचा रोग की जानकारी के साथ सर्दी के मौसम में खांसी बुखार जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। 

इस मौके पर कार्यक्रम संचालक हेमंत भोजवानी ने कहा पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा चिकित्सा महाशिविर के साथ विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्प चलाए जाते हैं इसी क्रम में जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। समाजसेवी जयप्रकाश धर्मानी ने कहा भगवान झूलेलाल ने नर सेवा नारायण सेवा के साथ पर हित सरस धर्म नहीं भाई की परिकल्पना को हमेशा चरितार्थ किया था। आज उन्हीं की प्रेरणा से पूज्य सिंधी महापंचायत विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रही है।

जरूरतमंदों को परामर्श के साथ मिलीं निःशुल्क दवाईयां

पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर द्वारा आयोजित चिकित्सा महा शिविर में एस एम  हॉस्पिटल के सहयोग से जरूरतमंदों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गईं दवाइयां उपलब्ध कराईं गईं। संगठन के द्वारा आयोजित  कैंप में निशुल्क उपचार और परामर्श के साथ दवाईयां पाकर जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली।

इनकी रही मौजूदगी

पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में अध्यक्ष  जीवतराम करीरा, कार्यक्रम संयोजक महेश मंघरानी, सह संयोजक जेठा भाई पुरुसनानी, शोभाराम पुरुसनानी, रामचंद्र छाबड़िया, जयप्रकाश धर्मानी, हेमंत भोजवानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी, वासुदेव नेताजी, सुंदरलाल हरजानी, रमेश बालानी, लालचंद मोटवानी , विपिन करीरा, प्रदीप वनवारी , नरेश लखवानी , डॉ आर के आनंद, सुंदर चेतवानी, सुनील करमचंदानी, के लाल त्रिलोकानी,  हरीश टहलयानी, कहैन्या सोनी, राजकुमार भाटिया, हरीश लालवानी, दौलतराम साधवानी, दिनेश नोतनानी, विनोद सीतलानी , नानकराम मानवानी, मनोहर मतलानी, टीकम लालवानी, सुनील मानवानी, सुशील गिडवानी, हेमंत बालानी, तीरथ भावनानी, नारायनदास देवनानी, रवि गिडवानी, भारत होतचंदानी , दीपक सिंघानी , दिनेश कोडवानी सहित बड़ी संख्या में पूज्य सिंधी महापंचायत के पदाधिकारी सदस्य और उपचार पाने वाले जरूरतमंद लोग मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया