AGRA : श्री राम हनुमान मंदिर पर देव प्राण प्रतिष्ठा का साप्ताहिक आयोजन शुरू
आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा आगामी दिनों में अनेकों आयोजन होंगे। श्रीराम हनुमान मंदिर शिवाजी बिजलीघर पर आज 17 जनवरी से देव प्रतिष्ठा कार्य प्रारंभ हुआ। आचार्य राहुल रावत, उप आचार्य यशपाल कटारा, मनीष कटारा, आयुष शर्मा, पुजारी अवधेश शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ देव पूजन किया गया। 18 जनवरी को सभी देवी देवताओं का भ्रमण के तत्पश्चात हवन प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा।
19 जनवरी को दोपहर श्री राम हनुमान मंदिर बिजली घर से प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा निकलेगी, जो क्षेत्र का भ्रमण करेगी। 20 और 21 जनवरी को श्रीराम मंदिर पर मंदिर पुजारी अवधेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना आरती प्रसादी का वितरण होगा। 22 जनवरी 56 भोग महा आरती का विशाल आयोजन, 23 जनवरी को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन और प्रसादी वितरण होगी। वहीं भव्य जगमग श्री राम हनुमान मंदिर सजेगा।
श्री राम हनुमान मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं के भव्य स्वरूप सुंदर पोशाक, अद्भुत दृश्य, देव प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना में मुख्य यजमान योगेश छटवाणी, दिव्या छटवाणी, पवन पैंगोरिया, सुनीता पैंगोरिया रहे।
इस दौरान मुख्य रूप से व्यवस्था अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, आजाद कुमार जैन, अमित भाटिया, हेमंत गिद्वानी, जॉनी पेसवानी, गुरदीप लूथरा, प्रदीप लूथरा, प्रमोद खंडेलवाल, राकेश पुरी, राहुल चोपड़ा, मनोज मल्होत्रा,सुरेंद्र भाटिया समस्त शिवाजी मार्केट एसोसिएशन पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें