AGRA : श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस पर पूर्णाहुति मंत्रोचार के साथ हुआ हवन महायज्ञ
आगर। मंगलम मैरिज होम, विनय नगर आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिवस पर बड़ी ही धूम धाम से पं. सोहित कृष्ण शास्त्री जी द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के साथ हवन और महायज्ञ का आयोजन हुआ। जहाँ सभी भक्तों ने हवन यज्ञ पूर्णाहुति मैं हिस्सा लिया और पूजा कर पुण्य कमाया। कथा वाचिका पूज्या पं. गरिमा किशोरी जी ने अपने आशीश बचन देकर सभी को अनुग्रहित किया।
इस दौरान सभी भक्तों ने झूम कर भगवान के भजनों पर नृत्य कर प्रभु की भक्ति की विशाल आरती की। तत्पश्चात सभी भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव से ब्राह्मण भोज एवं कन्या भोजन कराके भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में सभी भक्तों ने मिलकर गरिमा जी को विदा किया और प्रभु से कामना की जल्दी ही मंदिर प्रांगड़ में पुनः कथा की जाये।
इस पावन मौके पर परीक्षित नरेश शर्मा, उर्मिला शर्मा ,भूदेव चौधरी,योगेंद्र शर्मा,प्रदीप जया वनवारी,मनोज तीर्थानी, गौरव शर्मा,तुलसी राम पाठक शिवनंदन शर्मा,कमल भोजवानी आदि लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें