AGRA : फैक्टरी ओनर्स एसोसिएशन ने आयोजित की जेड सर्टिफिकेट अवेयरनेस सेमीनार
आगरा। बदलते परिवेश में जहाँ भारत एक नया भारत बन चुका है, ऐसे में बड़े बदलाव की नितांत आवश्यकता है। इसी विषय को मद्देनजर रखते हुए फैक्टरी ओनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान मे जेड सर्टिफिकेट अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन नुनिहाई स्थित फैक्टरी ओनर्स एसोसिएशन के सभागार मे किया गया।
आयोजन में चंडीगढ़ से IFSAC के डायरेक्टर जोगिंदर चहल ने सभा को सम्बोधित किया और उद्यमियों के लिए जेड सर्टिफिकेट क्यों ज़रूरी है, इस विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।
इस दौरान रोमसंस के डायरेक्टर किशोर खन्ना ने कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी अतिथियों के द्वीप प्रज्वलन के साथ की। साथ ही उन्होंने सरकार की गुडवत्ता नीति पर प्रकाश डालते हुए अपने प्रोडक्ट्स को जेड सर्टिफिकेट की शर्तों के प्रति तैयार करने की अपील की।
इस कार्यशाला में आगरा हेड अनिल चड्डा एवं आगरा, फ़िरोज़ाबाद और मुंबई टीम के एरिया फील्ड ऑफिसर लियाकत अली ने जेड सर्टिफिकेशन के लिए सभी उद्यमियों से सम्पर्क करने को कहा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें