AGRA : शैली शाह की स्मृति में स्तन कैंसर जागरूकता और टूर्नामेंट का आयोजन

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और सुनीता गुप्ता के द्वारा अपनी प्रिय पुत्री शैली शाह के स्तन कैंसर से (4 जनवरी 2020) निधन के उपरांत स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शैलविन ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस ड्राइव एंड सपोर्ट ग्रुप कार्यक्रम प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में तृतीय शैल विन बैडमिंटन अंतर्विद्यालयी टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 4 जनवरी, 2024 तक किया गया।

टूर्नामेंट का समापन आज 4 जनवरी, दिन गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, शलव गुप्ता, ईशा गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा ने गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

टूर्नामेंट का आयोजन अंडर 13 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (मिक्स डबल) श्रेणियों में किया गया, जिसमें 29 विद्यालयों की टीम के 110 खिलाड़ी, जिसमें 31 प्रशिक्षकों के साथ 48 छात्र एवं 62 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की शिक्षिका रश्मि गांधी व डिंपी महेंद्रु ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


मैच के परिणाम

अंतिम परिणाम

अंडर 13 लड़के

शुभम सोलंकी- श्रीराम स्कूल (विजेता) 

रॉबिन कुमार- श्रीराम स्कूल (उपविजेता)


 अंडर 13 लड़कियांँ

 कनिष्का- श्रीराम स्कूल 

(विजेता) 

आशिता वारयानी- सैंट एंथनी स्कूल 

(उपविजेता) 


अंडर 17 लड़कियाँ

संघमित्रा गौतम- श्रीराम स्कूल (विजेता)

कनिष्का- श्रीराम स्कूल (उपविजेता)


अंडर 17 लड़के

 पंकज चाहर- श्रीराम स्कूल (विजेता)

शुभम सोलंकी- श्रीराम स्कूल (उपविजेता)


डबल मिक्स

शुभम सोलंकी + कनिष्का- श्रीराम स्कूल (विजेता) 

नलिन गुप्ता + कृषिका पॉल- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल (उपविजेता)

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी  ओमिका सिंह (सैंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल)

 राइजिंग स्टार पार्थ वर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल) 

सभी विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिह्न व  प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

डॉ. सुशील गुप्ता ने अत्यंत भावुक होते हुए बताया कि "स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने यह कार्यक्रम प्रारंभ किया है तथा रेडियोलॉजी विभाग एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में मैमोग्राफी मशीन लगवाई है, ताकि निशुल्क मैमोग्राफी टेस्ट करा कर कई बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकें।" उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएंँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं-आद्या व अदिति ने अपने आकर्षक नृत्य से सभी को अभिभूत कर दिया। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक अभि सिरोही ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में स्वादिष्ट स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  कार्यक्रम में अभि सिरोही, ग्यासुद्दीन कुरैशी, काजल वासुदेव, एम.पी.भल्ला, मयंक, राधा, आदित्य, सौरव, अमन व अगम का सहयोग रहा।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया