AGRA : कैस्पर्स होम ने कैंप में देशी श्वान पालने को किया जागरूक

आगरा। कैस्पर्स होम ने सेन्ट पीटर्स कालेज में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में देशी श्वानों के प्रति जागरूकता कैम्प लगाया। जिसमें कैस्पर्स होम की निदेशिका विनीता अरोड़ा ने मेले में शामिल विद्यार्थियों सहित अतिथियों को पैसा खर्च कर विदेशी ब्रीड के श्वान के बजाय देशी श्वानों को पालने के लिए प्रेरित किया। 

विनीता अरोड़ा ने इंडियन पारिया, कुम्बई, गड्डी कुत्ता, रामपुर हाउंड, इंडियन भूटिया, मडहोल हाउंड के बारे में जानकारी देने के साथ पसु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि "हमारा उद्देश्य विदेशी ब्रीड के श्वानों के प्रति उत्पीड़न कम हो और देशी श्वानों को घर मिल सके। इसी विषय को लेकर लोगों को समझाया जा रहा है।"  

विनीता अरोड़ा की बातों को लोगों ने गंभीरता से सुना। साथ ही इस नेक पहल की सराहना भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से किरन सेतिया, मोना मखीजा, शान्तनु आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया