AGRA : गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य कीर्तन दरबार

आगरा। सिख धर्म के दसम गुरु खालसा पंथ के रचनहार साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश पर्व सारे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में आगरा के स्थानीय गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर शहीद नगर पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख समूह संगत ने परिवार सहित शीश निवाकर गुरु महाराज के कीर्तन से जुड़कर गुरुघर की खुशियां प्राप्त की। सर्वप्रथम स्त्री सत्संग ने नितनेम वाणी सुखमनी साहिब जी के पाठ जपजी साहिब जी चौपाई साहिब जी के पाठ हुए। नवे महला के श्लोक सहज पाठ साहिब जी के भोग उपरांत हजूरी रागी कुलदीप सिंह कानपुर वाले वह हरनाम सिंह दिल्ली वालो ने बहुत ही मनोहर अंदाज में गुरु के शब्दों का गायन किय।  

अब चल नगर गोविंद का नाम जपत सुख पाया राम...उसके बाद प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह द्वारा "धन-धन हमारे भाग घर आया पिर मेरा" का गायन किया। उसके पश्चात "वाहो वाहो गोविंद सिंह आपे गुर चेला" का गायन कर उन्होंने समूह संगत को सच्चे नाम से जोड़ा। उन्होंने कहा "दुनिया में केवल और केवल गुरु गोविंद सिंह जी ही ऐसे अवतार हैं जिन्होंने अपने आप को गुरु भी कहलवाया व चेला भी कहलवाए। उन्होंने अपने खालसे को जितना मान दिया उतना किसी ने भी नहीं दिया। उन्होंने समूह सिख पंथ को एक हुक्म किया कि हमारे बाद आपका गुरु कोई देहधारी गुरु नहीं होगा, बल्कि शब्द गुरु अर्थात श्री गुरु ग्रंथ साहिब ही तुम्हारे गुरु होंगे। यह वचन उन्होंने अपने मुख से कहे "आज्ञा भई अकाल की तभै चलायो पंथ, सब सिखन को हुकम है गुरु मानयो ग्रंथ।" अंत में संगत की विशेष मांग पर जोश भरा शब्द "देह शिवा बर मोहे ए है शुभ करमन ते कबहूं न टरों"  का गायन कर पूरा माहौल जोश से भर दिया। 

इस अवसर पर  बच्चों को गुरमत प्रतियोगिता में शामिल होने पर सम्मानित भी किया गया। गुरुद्वारा प्रमुख सरदार हरपाल सिंह ने सारी संगत को बधाई दी व धन्यवाद किया। खचाखच भरे गुरुद्वारा हाल में समूह संगत ने जयकारों की गूंज के बीच अमृतमई कीर्तन का आनंद लिया। ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकमनामा के पश्चात गुरु के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिससे सर्व धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया। 

कार्यक्रम में प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, मलकीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, इंदरजीत सिंह, रविंद्रपाल सिंह सेठी, गुरमीत सिंह, बलवंत कंपानी, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, मिट्ठू वीर, देवेंद्र सिंह जुल्का, हरजीत सिंह, प्रमोद अरोरा, सुरेंद्र सिंह लाडी, हरजिंदर सिंह, तिरलोचन सिंह, सन्नी सिंह, कृपाल सिंह अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिती रही। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया