MATHURA : बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं
देवेन्द्र शर्मा
मथुरा। अभी तक आपने देखा होगा कि शिक्षक अपनी समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न कार्यालय में चक्कर काटते रहते थे। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा सुनील दत्त ने डायट परिसर में शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उन समस्याओं के निस्तारण का आदेश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भी दिया।
डाइट में शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों व संबंधित लिपिकों के साथ शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि "शिक्षक शिक्षिकाएं विभाग से संबंधित अपनी समस्याओं के निदान हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,बीएसए कार्यालय के चक्कर लगाते रहते थे। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीधा संवाद स्थापित करने का मन बनाया, जिससे शिक्षकों को अपनी समस्याओं के निदान हेतु भटकना न पड़े। साथ ही विद्यालयों में मन लगाकर बच्चों को पढ़ायें, स्कूलों को निपुण बनाएं। यह कार्यक्रम हर माह दूसरे और चौथे रविवार को डायट परिसर में आयोजित हुआ करेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें