AGRA : गुवाहाटी से नई दिल्ली तक लिखी महिला शौर्य की गाथा

 -एनसीसी के 75 में वर्ष में नारी सशक्तिकरण

आगरा। एक तरफ जहां हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं वहीं एनसीसी ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया । एनसीसी ने अपने स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक मेगा साइक्लोथान रैली का आयोजन किया जिसमें एनसीसी की 14 बालिका कैडेट्स अपने टीम लीडर कर्नल अनजान सेनगुप्ता गुवाहाटी से दिल्ली तक 2107 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर रही हैं। आगरा में इस रैली का स्वागत पैरा ब्रिगेड आगरा कैंट पर किया गया। जिसमें ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर रजनीश मोहन ने रैली को फ़्लैग इन किया। 

उत्तर प्रदेश एनसीसी एडीजी मेजर जनरल विक्रम कुमार तथा मुख्य अतिथि कर्नल रिशमा सरीन ने साइक्लोथन में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स को सम्मानित तथा प्रोत्साहित किया। यह कैडेट्स आगरा में एक दिन का विश्राम करने के पश्चात दिल्ली के लिए रवाना होंगे एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभा करेंगे इन महिला कैडेट्स को प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा के उप ग्रुप कमांडर कर्नल केजे सिंह, यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडर कर्नल महेंद्र सिंह रोहिल, कर्नल एस सुबीर कुमार, मेजर प्रियंका ठाकुर, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह ,एसओ विकास मिश्र ,फर्स्ट ऑफिसर ज्ञानेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया