AGRA : नगर कीर्तन के आगमन की खुशी में सजा आलौकिक कीर्तन दरबार

 -अमृतमयी कीर्तन में बरसा अमृत( गुरुद्वारा संत बाबा केहर सिंह बालूगंज में आयोजित हुआ भव्य कीर्तन दरबार

आगरा। गुरुद्वारा बालूगंज में आयोजित भव्य कीर्तन दरबार में कीर्तन की अमृत वर्षा  में संगत सरोवर हो गई। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की खुशी में व नगर कीर्तन के आगमन की खुशी में गुरुद्वारा बालूगंज में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रेहरास साहिब जी के पाठ की शुरुआत हुई। तत्पश्चात भाई गगनदीप सिंह जी गुरुग्राम वालों ने अमृतमयी कीर्तन की हाजिरी भरी। वीर हरजिंदर सिंह ने अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल किया। उसके बाद प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपनी मधुर रसना द्वारा अमृतमई कीर्तन से सबको भाव विभोर कर दिया। उन्होंने "ऐसे गुर को बल बल जाइए आप मुकत मोहे तारे" शब्द का गायन किया। तत्पश्चात उन्होंने "शाहे शहंशाह गुरु गोविंद सिंह" का गायन करके पूरे माहौल को जोशमय बना दिया। 

उन्होंने अल्लाह यार खां जोगी के  बोल बोलते हुए कहा "ना कहूं अब की ना कहूं तब की अगर ना होते गुरु गोविंद सिंह सुन्नत "अर्थात गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने अपने पिता अपने पुत्रों का और परिवार का बलिदान  किया। आज हिंदुस्तान में हर व्यक्ति गुरु गोविंद सिंह जी का सरबंस दान, त्याग ,बलिदान इसके लिए हर देशवासी को याद रहना चाहिए। हर कोई गुरु गोविंद सिंह जी को याद करता है, शत शत नमन करना चाहिए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के बताए सद मार्ग पर सभी से चलने का अनुरोध किया। 

गुरुद्वारा के सेवादार राजेंद्र पाल सिंह ने समूह संगत का धन्यवाद किया व गुरुद्वारा प्रमुख प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल ने सभी संगत का स्वागत किया। प्रबंधक कमेटी के सेक्टरी मिट्ठू वीर ने बताया "नगर कीर्तन के स्वागत के लिए गुरुद्वारा साहिब भव्य सजाया गया है एक किलोमीटर तक की भव्य रोशनी, संगतो के लिए खाने-पीने की स्टाल व लंगर की सेवा गुरु महाराज जी की कृपा से सभी के स्वागत की व्यवस्था विशाल मंच द्वारा की जाएगी। 

गुरु के आगे ज्ञानी सुरजीत द्वारा अरदास सभी संगत ने एक साथ बैठकर गुरु महाराज का लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधान इंदरजीत सिंह गुजराल, सेक्ट्री राजेंद्रपाल सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, इंदरजीत सिंह गुजराल, मनमोहन सिंह, अमरजीत सेठी, अजीत सिंह, हर्षिल भोजवानी, राजा वीर, अरविंद सिंह पप्पी, सतपाल सिंह बत्रा, रिंकू गुलाटी, बंटी चावला, परमजीत मक्कर,अमरजीत भसीन, अशोक अरोड़ा, गुरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, लवली वीर, सुरेन्द्र सिंह लाली, राजू मकर, गुरदीप सिंह लूथरा आदि गणमान्य  व्यक्तियों की उपस्थिती रही। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया