AGRA : शाहगंज बाजार में 22 जनवरी को मनेगी राममयी दीपावली

 -राम दरबार संग निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दुर्गा स्वरूपा 50 से अधिक महिलाएं हाथों में तलवार व सिर पर पगड़ी बांधे करेंगी श्रीराम का उद्घोष

-21 जनवरी को रुई की मंडी चौराहे पर होगा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ, आकर्षक झांकियों से सजेगा बाजार, आतिशबाजी भी होगी

आगरा। शहागंज बाजार में 22 जनवरी को राममयी भव्य दीपावली का आयोजन किया जाएगा। रुई की मंडी, भोगीपुरा बाजार, जोगी पाड़ा, सर्राफा बाजार, तहसील मार्ग स्थित बाजार सम्मलित रूप से विशाल शोभायान का आयोजन करेंगे। सभी बाजारों को भव्य झांकियों, जगमग झालरों व भगवा झंडों से सजाया गया है। 21 जनवरी को रूई की मंडी चौराहे पर शाम 5 बजे से सामूहित सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालू भाग लेंगे। वहीं 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका मुख्य आकर्षण सिर पर पगड़ी व गाथों में तलवार लिए और श्रीराम का उद्घोष करती दुर्गा स्वरूपा 50 से अधिक महिलाएं होंगी। 

यह जानकारी समस्त व्यापार कमेटियों के पदाधिकारियों ने शाहगंज बाजार स्थित सोमनाथ धाम मंदिर पर आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। समाजसेवी गौरव राजावत ने बताया कि "समस्त बाजार कमेटियों द्वारा सोमनाथ धाम के पीर डॉ. शंकरनाथ योगी व योगी रुद्रनाथ से मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली का आयोजन किया जा रहा है।" शाहगंज बाजार कमेटी के अध्यक्ष किशन कुमार जग्गी ने बताया कि "22 जनवरी को शोभायात्रा रुई की मंडी रेलवे फाटक स्थित किशोरी देवी स्कूल से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, जोगी पाड़ा, भोगीपुरा चौराहा, सर्राफा बाजार, कोठी मीना बाजार, सोरों कटरा, तहसील मार्ग होते हुए ब्राइटलैंड स्कूल पर विश्राम लेगी। शोभायात्रा में राम सरबार सहित 4 आकर्षक झांकियां होंगी। हजारों भक्तजन ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों पर बजती रामधुन पर झूमते गाते शोभायात्रा में सम्मलित होंगे। इस उपलक्ष्य में समस्त बाजार को भगवा झंडों, जगमग रोशनी व आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। व्यापार कमेटियों के पदाधिकारियों ने समस्त शहरवासियों को इस भव्य दीपावली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमन्त भोजवानी, ब्रह्मचंद गोस्वामी, संजय अग्रवाल, रवि गुप्ता, शुभम त्यागी, लालचंद मोटवानी, वासु लालवानी, गुलशन माकन, मनीष जैन, पंकज, इल्ली भाई, टीकम भाई, नीरज दिवाकर, मनीष अग्रवाल, पिंटू मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया