AGRA : रेस्पेक्ट इंटरनेशनल संस्था नेमॉरीशस सरकार के प्रतिनिधियों संग की अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी
आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेस्पेक्ट इंटरनेशनल संस्था ने एक अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी एवं मॉरीशस सरकार द्वारा संस्था के आमंत्रण पर भेजे गए चयनित प्रतिनिधियों के समक्ष वसुदेव कुटुंबकम अवधारणा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक स्व. हरी कृष्ण गुप्ता के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार द्वारा एवं विशिष्ट अतिथि मॉरीशस प्रतिनिधि प्रमुख जोगेश्वर एवं रविन्द्र के साथ रेस्पेक्ट एज इण्टरनेशनल के सह संस्थापक डॉ. गिरीश सी गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ,उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, कर्नल एम नायडू, एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेटकर डॉ. गिरीश सी गुप्ता ने किया। गोष्ठी में सर्वप्रथम कर्नल नायडू ने वासुदेव कुटुंबकम के ऊपर एक पीपीटी प्रेजेंटेशन के साथ अपना उदबोधन किया, जिसको बहुत सराहा गया।
कार्यक्रम में दीपाली गोयल ने प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का परिचय दिया। मंत्री जी ने अपने उदबोधन में कहा कि "सरकार पहले बसुधेव कुटुंमकम की अवधारणा पर कार्य कर रही है। सर्वे भवंतु सुखिनः सरकार का मुख्य लक्ष्य है।" उन्होंने इस संबंध में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बसुधेव कुटुंमकम की भावना नई जनरेशन के पतन को किसी हद तक बहुत कम कर सकती है। उन्होंने वन नेशन, वन वेल्थ, वन अर्थ, वन हेल्थ पर जोर दिया।
मारीशस से आए जोगेश्वर ने अपने उदबोधन में कहा कि "माॅरिशस हमेशा से भारत का एक लघु रूप है। रेस्पेक्ट ऐज इंटरनेशनल बहुत ही सक्रिय रूप से मॉरीशस में संयुक्त परिवार एवं बसुधेव कुटुंबकम की अवधारणा पर काम कर रही है। समस्त धरा पर सभी प्राणियों को एक ही परिवार की तरह रहना चाहिए। पूजा पद्धति, खानपान, रहन-सहन, जलवायु, वातावरण के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, पर आपस में सैद्धांतिक विचार हमेशा एक रूप व सकारात्मक होने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो वृद्ध अपना अनुभव बांट पाएंगे व युवा सही दिशा पाकर आगे बढ़ सकेंगे। कवि पवन आगरी, कवियत्री डॉक्टर शशी गुप्ता व एडवोकेट डीजीसी अशोक चैबे ने अपनी कविताओं के माध्यम से बसुधेव कुटुंबकम की अवधारणा को समझाया।
डॉ. गिरीश सी गुप्ता ने कहा कि "संस्था हमेशा से संयुक्त परिवार वृ़द्ध जनों के सम्मान व उनके अधिकारों के लिए कार्य करती है व करती रहेगी। बसुधेव कुटुंबकम उसी क्रम में एक प्रयास है।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेश गोयल ने दिया। व्यवस्थाएं इंजीनियरिंग नितिन गुप्ता, अमित गोयल, रुपेश अग्रवाल, विनोद कुमार दुबे, अंकुर अग्रवाल ने संभाली। कार्यक्रम में पुष्पाजंलि नर्सिंग काॅलेज की छा़त्राओं ने मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जवाहर डावर, संजय बंसल, हेमंत साहू, गजेंद्र बघेल, रश्मि सिंह, संजीव चौबे, दिगंबर सिंह डाकरे एवं माॅरिशस प्रतिनिधि के रूप में जोगेश्वर रामदास, लाले गया, गांधी गोपाल, हाॅसेन वकेस, विनोद दुखित, तारा चन्द आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें