LONDON : यूपीसीए यूके टीम ने लंदन में रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह का किया भव्य स्वागत
यूके से मधु चौरसिया की रिपोर्ट
लन्दन। भारतीय रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी ने अपने यूके दौरे की शुरुआत टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित करके की। 22 साल बाद भारतीय रक्षा मंत्री यूके पधारे हैं, इसके पहले जार्ज फर्नांडिस ने यूके का दौरा किया था।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन के सदस्यों ने माननीय मंत्री जी का स्वागत किया। यूपीका के महासचिव अश्वनी श्रीवास्तव ने पुष्पों के साथ राजनाथ जी का अभिनंदन किया वहीं अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने शाल भेंट की और यूपीका गुप्र का परिचय दिया। राजनाथ सिंह ने यूके में रहने वाले समस्त भारतवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।
अपने दौरे पर राजनाथ सिंह यूके के रक्षा मंत्री एंव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रवासी भारतीयों के साथ डिनर में सम्मिलित होंगे।
ये रहे मौजूद
यूपीका टीम से संतोष पांडे, मनोज मिश्रा, पंकज मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, पियूषिता गुप्ता, वैशाली नागपाल, सुभाष बरनवाल, राजेश विश्वकर्मा एवं आशीष मिश्रा राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की और भारत की बढ़ती हुई साख के लिए आभार प्रकट किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें