AGRA : छात्रों ने कमला नगर में भव्य आमंत्रण यात्रा का किया आयोजन

आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर,आगरा की छात्र संसद द्वारा श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम पर भव्य और विशाल आमंत्रण यात्रा का आयोजन युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, स्काउट के छात्र, पुरस्कृत खिलाड़ी और घोष के छात्रों ने बैंड बाजे के साथ भाग लिया।

आमंत्रण यात्रा में राम दरबार के भव्य स्वरूपो के साथ नाचते गाते बजाते हुए छात्रों ने घर-घर पत्रक बांट कर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दिवाली मनाने का आह्वान किया, जिससे समूचा कमला नगर क्षेत्र राममय हो गया। विभिन्न स्थानों पर जन-जन के द्वारा पुष्प वर्षा व स्वरूपों की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए महेंद्र गर्ग, प्रबंधक राकेश कुमार मंगल, संरक्षक विजय गोयल, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद सारस्वत व प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में महानगर प्रचारक अंकित जी, वरुण कौशिक, पार्षद प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। 

रैली की व्यवस्था में एनसीसी में कैप्टन केसी दुबे, फर्स्ट अफसर ज्ञानेंद्र तिवारी, सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष सविता, राम मधुकर, कुलदीप, सागर शिवहरे, सक्षम श्रीवास्तव व खिलाड़ियों की व्यवस्था मनोज यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, घोष व्यवस्था में शक्तिमान स्काउट में शिवाकांत लवानिया व स्काउट लीडर वंश बंसल, शिवम कुमार, माधव यादव, सुजीत मालोनिया,सुनील चौधरी, तुषार गर्ग ,राहुल चौधरी आदि ने भाग लिया। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया