AGRA : भारत विकास परिषद आगरा संस्कार शाखा ने मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा आज भारत विकास परिषद के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के 161 में जन्मदिन पर सूर सदन चौराहा पर उनकी मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। जिसमें परिषद के मुख्य संरक्षक केशव दत्त गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद जी के त्याग के बारे में व समाज सेवा के बारे में बताया।
अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी आगुंतकों का स्वागत किया। सचिव जतिन अग्रवाल ने व्यवस्थाएं संभाली, कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने दीप प्रज्वलित कराया।
कार्यक्रम में राजीव गुप्ता एडवोकेट, मुकेश गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, जेपी बंसल, यूडी शर्मा अशोक गुप्ता, संजय बंसल, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, अजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें