AGRA : ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर बिखेरे देशभक्ति के रंग
आगरा। कहते हैं उड़ने के लिए पंखों की नहीं, हौसले की जरुरत होती है। ऐसा नजारा शाहगंज-भेगीपुरा स्थित आध्यान्त फाउंडेशन ऑफ ऑटिज्म में दिखाई दिया। जहाँ कल्पना से परे बच्चों ने गणतंत्र दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया। ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज तिवारी, प्रमोद वर्मा, हेमन्त वर्मा, सतेन्द्र तिवारी, रचना जिन्दल, ममता अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें