AGRA : माता सीता की नगरी पंचवटी कॉलोनी घर-घर बांटे निमंत्रण पत्र
आओ अपना घर,
मंदिर व पंचवटी सजाए,
प्रभु श्रीराम के आगमन पर दीपावली मनाएं
आओ मिलकर करें भव्य स्वागत श्री राम का
आगरा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पंचवटी परिवार में अनेकों कार्यक्रम 580 मकान की विशाल कॉलोनी में एकता के प्रतीक प्रभु श्री राम जी के झंडे लहर-लहर लहरा रहे हैं। अद्भुत भव्य मंदिर सजाकर रंग बिरंगी लाइटों से पूरी पंचवटी की सजावट विशाल गेट पर प्रभु श्री राम के आगमन का द्वार बनाया गया है।
रविवार को प्राप्त 8 बजे से राम रथयात्रा पंचवटी मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। रथयात्रा भ्रमण के पश्चात प्रातः अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ पंचवटी मंदिर परिसर पर होगा और 22 दिन सोमवार प्रातः 9 बजे से रामायण पाठ समापन व हवन दोपहर 12 बजे होगा। रामलला स्थापना का मंदिर में अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण प्रसारण पंचवटी परिसर मंदिर पर होगा। उसके बाद दोपहर भण्डारा का प्रसाद मंदिर परिसर पर बटेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्षा सुमन यादव, उपेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, दीपक गुप्ता, नरेंद्र सिंह, डॉ. एलआर पाठक, धर्मेंद्र सारस्वत, जसवंत पसरिचा, पवन जैन, एके व्यास, सुशील आहूजा, गुरमीत सिंह, अतुल गुप्ता, आशीष भारद्वाज, आरपी सिन्हा, राम तिवारी, मंजू, रिचा, श्वेता, पूनम, शेल्जा व समस्त आयोजक पीआरडब्लूए और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कमेटी उपस्थित रही।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें