AGRA : चैम्बर की पहल से अब बहुरेंगे रामबल खत्तापार्क के दिन
-नगला रामबल खत्ताघर के सौंदर्यीकरण का मंडलायुक्त ने किया आदेश
-नगर निगम ने शुरू किया सर्वे
-शहर के पर्यावरण में होगा सुधार
आगरा। ज्ञात हो कि नगला रामबल में खत्ताघर जो एक टीले का रूप ले चुका है। उसके सौंदर्यीकरण हेतु चैम्बर द्वारा लगातार प्रयास किये गये हैं। इस विषय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वृक्षारोपण प्रकोष्ठ के चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि "शहर के पर्यावरण एवं जल समस्या को लेकर उनके प्रकोष्ठ के माध्यम से सम्बन्धित विभागों के साथ निरंतर प्रयास किये गये। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मेयर से भी भेंट की। नगर निगम के अभियन्ता इंद्रजीत के साथ स्थल का निरीक्षण कराया और अभियन्ता ने नगर निगम को निरीक्षण रिपोर्ट के साथ अनुमानित व्यय बनाकर प्रेषित किया जा चुका है। इस विषय को मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के संज्ञान में भी लाया गया। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में भी उठाया गया।"
अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि "जैसा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है कि इस खत्ताघर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यह चैम्बर के प्रयासों के फलस्वरूप संभव हो सका है। यह चैम्बर की एक बड़ी उपलब्धि है।" उन्होंने इस पहल हेतु प्रकोष्ठ चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल की सफलता की सराहना की। इससे शहर के पर्यावरण में सुधार होगा। इस खत्ताघर में वृक्षारोपण की जिम्मेदारी चैम्बर द्वारा ली गयी है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें