AGRA : अयोध्या में डोले में घूमे श्रीराम तो अग्रवाल महासभा ने किया भंडारा

 -मकर संक्रांति व अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से हर्षित अग्रवाल महासभा में श्रीराम का पूजन कर हलवाई की बगीती मंदिर में किया भंडारा

आगरा। 5 सौ वर्ष से अधिक लम्बे समय की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से हर्षित व मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अग्रवाल महासभा ने भंडारे का आयोजन किया। कैलाशपुरी रोड स्थित हलवाई की बगीची मंदिर में श्रीराम का विधि विधान से पूजन किया गया। श्रीराम के भजन गाए गए। 

भंडारे का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल व तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग ने श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूड़ी, सब्जी, गजक, हलवा चने का भोग लगाया। इसके उपरान्त सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष विनोद गोयल व महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने कहा कि "लम्बे समय के इंतजार व संघर्ष के बाद आखिर वो घड़ी आ ही गई जब रामलला अयोध्या स्थित मंदिर में बिराजेंगे। समस्त देशवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है। ईश्वर क प्रार्थना की गई की सुख शांति से अयोध्या में कार्यक्रम सम्पन्न हो। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र गोयल, मुख्य व्यवस्थापक कुलवन्त मित्तल, रामरतन मित्तल, साकेत अग्रवाल, जीवनलाल मित्तल, सीताराम अग्रवाल, लक्ष्मीनायारण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, अनूप अग्रवाल, फूलचंद बंसल, सतीश गर्ग, देवेन्द्र बंसल, सुभाष गर्ग, शैलेन्द्र बंसल, बृजेश अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन आदि उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया