AGRA : राम से बड़ा राम का नाम
आगरा। पंचवटी कॉलोनी के सम्मानित बुजुर्गों द्वारा रामभक्त सभी बंधुओं को पोस्टर द्वारा 22 तारीख को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या महोत्सव की बधाई दी गई।
पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी ने बताया कि "अयोध्या से आए प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के पूजित अक्षत व साहित्य का वितरण कल 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो आगरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्याम शाखा नालंदा नगर द्वारा वितरण किया जाएगा।
सभी रामभक्त स्वयंसेवक समय से पहुंचे सभी कॉलोनी वासियों से आग्रह है किया गया कि वितरण करने में सहयोग प्रदान करें ।
प्रभु श्रीराम जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें