AGRA : धूमधाम से मनाया डॉक्टर काउंट सीजर मेटी जी का जन्मदिन

आगरा। डॉक्टर काउंट सीजर मेटी जी का जन्मदिन भगवान श्री राम और डॉक्टर मेटी जी के चित्र नगला बूढ़ी पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। सबसे पहले हवन में सभी लोगों ने आहुति डालकर चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और भगवान श्री राम की आरती की। डॉक्टर काउंट सीजर मेटी जी के जन्म दिन और भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। 

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जनता ने शिविर में लाभ प्राप्त किया। लोगों का परिक्षण करने के साथ-साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। गरीवों को रोग मुक्त, लाभान्वित और भक्तिमय बनाने की दिशा में ये आयोजन सफल रहा। 

डॉ. तपेंद्र सिंह सिकरवार ने इस अवसर पर बताया कि आज डॉक्टर काउंट सीजर मेटी जी का जन्मदिन है साथ ही प्रभु श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ये आयोजन किया जा रहा है। दोनों ही माध्यमों से यहाँ की क्षेत्रीय जनता विशेष रूप से लाभान्वित होगी।"  

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर प्रचारक अंकित पांडे, प्रांत पुलिस प्रशासनिक प्रमुख टीपी सिंह, महानगर के सभी पदाधिकारी और नगरों के संयोजक तथा कई पार्षद और पूर्व पार्षद रहे। डॉ दीपक अग्रवाल, डॉक्टर तपेंद्र सिंह सिकरवार, डॉ नीरज गंगवार, डॉ.पुरुषोत्तम चौधरी, डॉक्टर नागेश वर्मा, डॉक्टर तेज स्वरूप सत्संगी, डॉक्टर राजेंद्र रावत, डॉक्टर चित्र कुमार, डॉ.बी एम सिंह, डॉक्टर उम्मेद सिंह, अवधेश तिवारी तथा अन्य डॉक्टरों का सहयोग प्राप्त हुआ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया