Mathurs News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

-अभिभावकों ने की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की प्रशंसा की, कहा सच में समाज के लिए दर्पण हैं ऐसे अधिकारी

फरह से देवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

मनोहर समाचार फरह/मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त द्वारा विकास खंड फरह के करीब एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय मध्यावकाश के दौरान बीएसए सुनील दत्त प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर पहुंचे, निरीक्षण के समय मथुरा के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार भी उनके साथ थे। 

विद्यालय का शैक्षिक व विभागीय कार्य संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के समय 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित पाए गए। शिक्षकों का कार्य संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के साथ फर्श पर बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। 

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से वार्तालाप करते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय में आकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया व बच्चों का हित ध्यान में रखते हुए शिक्षकों से अपेक्षित ज्ञान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। वहीं बच्चों के अभिभावकों का कहना था कि "देखो एक जिला स्तर के अधिकारी होते हुए उन्होंने हमारे बच्चों के साथ बैठकर के भोजन किया है। सच में समाज को ऐसे ही अधिकारी की जरूरत है।"


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया