Agra News : भगवान राम की बारात के स्वागत को हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

 -मिथिलानगरी में श्रीराम सहित तीनों भाई, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र सहित रथ और घोड़ों पर सवार होकर जनकपुरी बारात लेकर पहुंचे,  दर्शन को उमड़े जनकपुरवासी

-राजा जनक ने की बारात की अगवानी, समधी राजा दशरथ को गले लगाकर की मिलनी, भगवान राम की आरती उतारकर किया स्वागत

मनोहर समाचार, आगरा। श्रीराम की बारात जनकपुरी पहुंचते ही मिथिलानगरी जयश्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। हर तरफ खुशी और उमंग बिखरी थी। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेद्र जादौन के निवास पर भगवान राम की बारात का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त बारात जनक आवास (महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी) पहुंची। हर मन इतना आनंदित था कि बारात की अगवानी करते-करते राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी रानी सुनयना (मंजु वर्मा) संग बेटी सिया के वर के रूप में श्रीराम को देखकर खुशी से झूम उठे। उनके संग बाराती और घराती दोनों बैंड बाजों पर खूब नृत्य किया। सभी बारातियों का स्वागत माला पहनाकर किया। जनकदुलारी को ब्याहने आए वर स्वरूप में श्रीराम के दर्शन और चरण स्पर्श करने के लिए हर मिथिलावासी व्याकुल था। 

बैंड बाजों संग जैसे ही श्रीराम बारात चारों भाईयों, पिता राजा दशरथ, महारानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा), गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र संग जनक आवास पहुंची तो हर श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन कर धन्य महसूस कर रहा था। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेन्द्र जादौन ने अपने परिवारीजनों संग सभी बारातियों व श्रीराम की आरती की। श्रीराम की बारात व बारातियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। श्रीराम की बारात की अगवानी में सभी घराती सज-धज कर आंखें बिछाए खड़े थे। सिया को ब्याहने श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ।

जनकपुरी आज दुल्हन की तरह थी। घराती (जनकपुरीवासी) और बाराती (अवधपुरीवासी) दोनों सियाराम दोनों उत्साहित थे। 

प्रभु श्रीराम और बारात की अगवानी में अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, हेमन्त भोजवानी, स्वाति जादौन, पलक अग्रवाल, छाया जादौन, रितु, निधि, रेखा, शिवांगी, डॉ. निष्ठा शर्मा, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, राहुल सागर, सतीश शर्मा, महेश सारस्वत, सोमेन्द्र जादौन, वंश जादौन, सुशील शर्मा, मनोज वर्मा, संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, राहुल खंडेलवाल, सुनील टंडन, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।







टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया