Agra News : बल्केश्वर वासियों ने लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग का किया जोशीला स्वागत
मनोहर समाचार, आगरा। बल्केश्वर चौराहा पर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गर्ग दर्जा राज्य मंत्री का प्रथम बार आगरा आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। जहां फूलों की मालाओं से लबालब लोगों का हुजूम उमड़ रहा था, हर एक व्यक्ति इस होड में था कि मैं पहले माला पहनाकर मंत्री जी का स्वागत करूं।
स्वागत करने वालों में पार्षद मुरारी लाल गोयल, कुंदनका शर्मा, समाजसेवी तीर्थ कुशवाह, विश्वनाथ भारद्वाज, पूर्व पार्षद अमित वाला, गिर्राज बंसल, मंडल संयोजक शिव शैलेंद्र, कुमकुम उपाध्याय, महेश निषाद, अर्जुन शर्मा, मयंक खंडेलवाल, डॉ महेश फौजदार,खेमचंद तेजानी, हरिशंकर उपाध्याय, मीनाक्षी शर्मा, रामदत्त तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Good
जवाब देंहटाएं