Agra News : भव्य सजे रथ पर विराजमान गणपति बप्पा ने क्षेत्र भ्रमण कर भक्तों को दिए दर्शन

मनोहर समाचार, आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन और व्यापारियों द्वारा गणेश चतुर्थी पर श्रीराम हनुमान मंदिर शिवाजी मार्केट बिजली घर से विधि-विधान के साथ पंडित विनोद बिहारी जी द्वारा पूजा अर्चना कर भव्य सजे रथ पर गणपति जी विराजमान हुए। झूमते, नाचते चावला बैंड के कलाकारों द्वारा गणपति जी की भक्ति धुन पर सभी ने गणपति बप्पा मोरया  की जय जयकार कर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही बलदेव  चित्रशाला द्वारा भव्य सजे आकर्षक गणपति बप्पा जी के भव्य रथ के साथ भ्रमण किया। 

गणेश पर भव्य पुष्प वर्षा कर दुकानदारों ने स्वागत किया। रथ भ्रमण के बाद सभी ने बड़े ही सत्कार के साथ श्री राम हनुमान मंदिर शिवाजी मार्केट पर गणपति जी की प्रतिमा को सम्मान सत्कार के साथ विराजमान किया। वहीं अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी और समस्त दुकानदारों ने मिलकर गणपति बप्पा की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया। 

अब रोज मंदिर परिसर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना आरती होगी। अनंत चौदस पर गणपति जी को विसर्जन के लिए धूमधाम से झूमते-नाचते विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। 

इस दौरान अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, आजाद जैन, राजीव गिदवानी, अमित भाटिया, पवन पैंगोरिया, प्रदीप लूथरा, राकेश पुरी, राहुल चोपड़ा, दीपक वाधवा, लोकेश धींगरा, संजय भल्ला, बिट्टू पुरी, गुरदीप लूथरा, सौरभ बघेल, दीपक सहगल, अनिल कपूर, अमित वरदानी, संतोष अग्रवाल, महेश पिपल, मन पैंगोरिया, हर्षिल भोजवानी, शंकर हरप्लानी, सांवलदास कुकरेजा, अमित सचदेवा, कैलाशी सिंघल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया