Mathura : 13 वर्ष बाद शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
-प्रदेश स्तर पर मथुरा ने बनाई है अपनी पहचान, आगे भी बनाने के लिए हम करेंगे पूर्ण निष्ठा से कार्य-बीएसए सुनील दत्त
मथुरा से देवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
मनोहर समाचार, मथुरा। शिक्षक की गरिमा मत भूलो, अमृत है उनकी वाणी में। शिक्षक का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रोशनी दिखाने वाले 56 शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को केडी डेंटल कॉलेज मथुरा में हुआ।
आपको बता दें शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 13 वर्ष बाद मथुरा में हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के सामने मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व केडी डेंटल कॉलेज के प्राचार्य ने दीप प्रचलित कर किया। शिक्षकों को अपना दायित्व पूर्ण निष्ठा से निभाना चाहिए, क्योंकि ईश्वर के यहां हमारे कर्म चलते हैं वहां दौलत नहीं चलती। वास्तविक कर्तव्य पालन का जीता जागता उदाहरण देखना है, तो भगत सिंह प्राथमिक विद्यालय मथुरा में तैनात शिक्षामित्र राखी का देखा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र सारस्वत ने कहा कि "यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी की कुशल कार्य प्रणाली से बेसिक शिक्षा में काफी सुधार हुआ है।"
इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि "जहां प्रदेश स्तर पर मथुरा जिला को काफी पीछे माना जाता था, आज प्रदेश स्तर पर हमने काफी उपलब्धियां हासिल कर लीं हैं। जिओ मैपिंग में भी प्रदेश में हमने स्थान प्राप्त कर लिया है। आगे भी प्रदेश स्तर पर मथुरा जिला की पहचान बनाने के लिए मैं पूर्ण निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।"
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, केड़ी कॉलेज के प्राचार्य, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त एआरपी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एआरपी लोकेन्द्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा।





Good news
जवाब देंहटाएं