Agra News : क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर बना चैंपियन
-ब्रज प्रांत, मेरठ व उत्तराखंड के 400 चुने हुए छात्र- छात्राओं ने भाग लिया
मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमला नगर ,आगरा में त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ। 16 से 18 सितंबर तक चली प्रतियोगिताओं में कराटे, वुशु और ताइक्वांडो जैसे तीन खेलों में खिलाड़ियों में जोर आजमाइश की।
समापन कार्यक्रम में क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख होडल सिंह, संभाग निरीक्षक हरवीर सिंह के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक विजय गोयल, अध्यक्ष सीए महेंद्र गर्ग, प्रबंधक राकेश मंगल, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विद्यालय शिक्षण कोर कमेटी के अध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
ताइक्वांडो बालक वर्ग में अंडर 19, अंडर-17 में सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा के छात्रों ने प्रथम स्थान तथा अंडर 14 में सरस्वती विद्या मंदिर,ककोड़ के छात्र प्रथम रहे ।इसी प्रकार बालिका वर्ग में अंडर 14 अंदर-19 में गणेश राम नगर बालिका विद्या मंदिर प्रथम रही तथा अंदर-17 में सरस्वती विद्या मंदिर,ककोड़ प्रथम रहे। कराटे में अंडर 14 व अंडर 19 के बालक वर्ग श्रीजी बाबा मथुरा प्रथम,अंडर 17 में स वि म कोसी प्रथम रहे। बालिका वर्ग के अंडर 14 में स वि म,खुर्जा प्रथम, अंडर 17 में हनुमान प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन प्रथम व अंडर 19 में दाऊदयाल सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम रहे।वु शु खेल में अंडर 17 बालक व बालिका दोनों वर्गों में सरस्वती विद्या मंदिर ककोड़ प्रथम रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग में सविम, ककोड़ प्रथम तथा बालक वर्ग में सविम कमला नगर, आगरा प्रथम रहा।
इस प्रकार सर्वाधिक पदक प्राप्त कर सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा चैंपियन बना। क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के 400 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इन प्रतियोगिताओं के विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करेंगे, जो अक्टूबर व नवंबर मास में मध्य प्रदेश और बिहार में आयोजित होगी।
प्रतियोगिताओं के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न विभागों में मनोज यादव, शिवेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, रोहित चौधरी, सनी, राजेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र तिवारी, जितेंद्र दिवाकर, नवनीत गोलेछा, अरविंद मिश्रा, सुनील चौधरी, प्रवीण शर्मा, भूपेंद्र राघव, प्रवीण मिश्रा, राहुल चौधरी, तुषार गर्ग, विनोद परमार, भूरी सिंह, अनिल सारस्वत आदि ने सराहनीय कार्य किया।




Good
जवाब देंहटाएं