Agra News : आगरा आए उप्र वित्त संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल, रखे कई प्रस्ताव

-आगरा को आईटी हब के रूप में विकसित करने, चेंबर के नए भवन हेतु भूखंड तथा जीएसटी की दरों को कम करने के लिए प्रेषित किए प्रतिवेदन

मनोहर समाचार, आगरा। सर्किट हाउस में  चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चेंबर का एक प्रतिनिधि मंडल आगरा आगमन पर सुरेश खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मिला। आगरा को आईटी हब के रूप में विकसित करने तथा चैंबर के लिए नए भवन हेतु सीएफसी भवन फाउंड्री नगर में 1000 वर्ग मीटर  भूखंड आवंटित करने तथा जीएसटी की दरों में कमी करने के लिए प्रतिवेदन प्रेषित किया। 

जहां वित्त मंत्री ने चेंबर के प्रतिवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार किया तथा आश्वासन दिया कि "जीएसटी के संशोधित नियमों में दरें कम की जाएगी तथा आगरा को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।"

प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल, सुनील सिंघल, अमित जैन  सम्मिलित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया