Agra News : मोक्षधाम पर सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार

 -हारे का सहारा बाबा श्याम प्यारा

मनोहर समाचा, आगरा। मोक्षधाम विद्युत शवदागृह पर क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी पितृपक्ष के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की भजन संध्या का आयोजन भक्तों द्वारा बड़े ही भावना पूर्वक मनाया गया। भक्ति भाव के साथ सभी भक्तों ने बाबा खाटू नरेश के दरबार में पूजा अर्चना कर बाबा से सभी की सुख समृद्धि की कामना की। 

म्यूजिकल ग्रुप प्रीति शर्मा द्वारा गजानंद सरकार पधारो कीर्तन से की...एक के बाद एक सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो  प्रभु जी आप मेरा नाम हो रहा है...

भक्तों द्वारा बाबा की भव्य आरती के पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया। 

इस दौरान मुख्य रूप से अनिल जिंदल, लप्पी गुरु, सुनील विकल, समाज सेवी श्याम भोजवानी, संजीव गुप्ता, योगेश, सतीश चंद, विनोद, ताराचंद गोयल, विष्णु चौधरी, मनोज शर्मा, प्रमोद गुप्ता, विपिन जिंदल, समीर अरोड़ा, विनोद गोयल, विकास अग्रवाल, ओम टंडन, विकास और समस्त क्षेत्र बजाजा समिति मौजूद रही। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया