Agra News : पाकिस्तान गुरुओं के तीर्थ धामों को रवाना होगा संगत जत्था
मनोहर समाचार, आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रेस से रूबरू होकर गुरु महाराज जी की अपार कृपा से तीर्थ यात्रियों का जत्था पाकिस्तान गुरुधामो के दर्शनों को आगरा से 30,सितंबर रवाना होने की जानकारी दी। गुरु महाराज जी के आगे अरदास के साथ रवानगी पाकिस्तान में प्रकाश पर्व गुरु रामदास साहिब 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक धार्मिक जत्था दस दिवसीय पाकिस्तान में रहकर पावन पवित्र अपने गुरुधामों दर्शन करेगा।
2 से 10 अक्टूबर तक गुरुद्वारा जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब जी 3,10 आसपास के गुरद्वारे श्री ननकाना साहिब 4,10 गुरुद्वारा साहिब श्री पंजा साहिब व गुरुद्वारा साहिब सच्चा सौदा 5,10 गुरुद्वारा श्रीकरतारपुर साहिब, 6,10 लाहौर गुरुद्वारा डेरा साहिब, रोरी साहिब भाई लालो, 7,10 गुरुद्वारा साहिब जन्म स्थान चुना मंडी, 8,10 गुरुद्वारा भाई तारु सिंह जी, गुरद्वारा साहिब सिंह सिंघनिया, 9,10 गुर पूरब प्रकाश पर्व गुरु राम दास साहिब जी जन्म स्थान लाहौर महाराजा रणजीत सिंह के किले में बिताएगा। उनकी शहीद स्थल के साथ-साथ अनेकों तीर्थ स्थानो के दर्शन कर आगरा वापसी 11 अक्टूबर को होगी।
गुरु महाराज की अपार कृपा का सदका समय-समय पर गुरुधामों के खुले दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता रहता है। प्रधान हरपाल सिंह द्वारा हिंदुस्तान की सरकार पाकिस्तान की सरकार का धन्यवाद किया। जो गुरु रूप संगतो को दर्शनों के लिए वीजा देकर सराहनीय कार्य करते हैं। हम चाहते हैं देश में अमन चैन सुख शांति रहे। ऐसी सभी मेंबरों की अरदास गुरु महाराज के आगे दोनों देशों में भाईचारा बना रहे करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, इंद्रजीत सिंह (संत जी), सुरेंद्र सिंह लाडी, मलकीत सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का, सिमरन कौर, हरजिंदर कौर, इंद्रपाल सिंह एटा वाले, इंद्रजीत सिंह भसीन, हरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह बोहरा, हरविंदर कौर, जसविंदर कौर, नरेंद्र कौर, बलविंदर कौर, पुपेंदर कौर, गुरशरण कौर, नीलम अरोड़ा, राजेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।



जय हो
जवाब देंहटाएं