Agra News : अप्सा फिएस्टा 2024 के पोस्टर का हुआ विमोचन

मनोहर समाचार, आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा अप्सा द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यिक, खेल एवं सांस्कृतिक पखवाड़े का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य आगरा शहर के विविध विद्यालयों के छात्रों को परस्पर एक-दूसरे से जोड़ना व उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। इसी के अंतर्गत गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा में अप्सा फिएस्टा के वार्षिक पोस्टर का विमोचन हुआ।*

अप्सा के वार्षिक साहित्यिक, सांस्कृतिक फिएस्टा का शुभारंभ शुक्रवार, 4 अक्टूबर को सीएफ एंड्रयूज स्कूल में तथा पुरस्कार वितरण समारोह 15 अक्टूबर, 2024 को गायत्री पब्लिक स्कूल में होगा।

खेलकूद फिएस्टा का शुभारंभ बुधवार, 16 अक्टूबर को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में तथा पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, 26 अक्टूबर को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में होगा।

अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि "इस प्रकार की प्रतियोगिताओं व खेलकूद के माध्यम से ही छात्रों में अनुशासन, भाईचारा, सहयोग, एकता जैसे मानवीय गुण आरोपित किए जा सकते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि "अप्सा उत्तर प्रदेश में अकेली ऐसी संस्था है, जो निजी विद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास में कार्यरत है।"

अप्सा सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि "इस वर्ष फिएस्टा आयोजन की विशेषता यह है कि पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता को अभिव्यक्त करते हुए फिएस्टा के आयोजन में समस्त कागजी कार्य कागज के माध्यम से नहीं किया गया अपितु समस्त पत्राचार मेल के द्वारा किया गया।"

कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने बताया कि "इस वर्ष के अप्सा फिएस्टा का मुख्य उद्देश्य 10 हजार से अधिक बच्चों को एक मंच प्रदान करना है क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि जीतना और हारना तो परिस्थितियों के अधीन होता है लेकिन प्रतिभागिता जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी होती है।"

इस अवसर पर संयुक्त कोषाध्यक्ष व फिएस्टा समन्वयिका दीपिका त्यागी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि "इस वर्ष अप्सा के 60 सदस्य विद्यालयों में साहित्यिक व सांस्कृतिक फिएस्टा की 29 गतिविधियाँ, 36 वर्गों में 28 विद्यालयों में आयोजित की जाएँगी, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 489 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।"

संयुक्त सचिव व फिएस्टा समन्वयक त्रिलोक राना ने बताया कि "खेलकूद फिएस्टा की 17 गतिविधियाँ, 36 वर्गों में आयोजित की जाएँगी जिसमें 1569 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।"

उपध्यक्ष डॉ. जीएस राणा ने बताया कि "समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्हें प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएँगे।"

फिएस्टा के अंतर्गत निम्न गतिविधियाँ होंगी सम्मिलित 

ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, एकल व  समूह गायन, निबंध लेखन (हिंदी व अंग्रेजी) वाद-विवाद (हिंदी व अंग्रेजी ), एकल व  समूह नृत्य, रंगोली, कोलाज, फैंसी ड्रैस, एल्यूक्यूशन, कलात्मक लेखन, प्रश्नोत्तरी, स्वीमिंग, खो-खो, बॉक्सिंग, बॉस्केट बॉल, बॉलीबॉल, बैंडमिंटन, जिमनास्टिक, शतरंज, टेबल टैनिस, ताइक्वांडो, फुटबॉल, कबड्डी आदि।

इस अवसर पर अप्सा से संबद्ध विद्यालयों के डॉ. सुशील गुप्ता अध्यक्ष-अप्सा,  डॉ. गिरधर शर्मा सचिव-अप्सा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष-अप्सा, डॉ. जीएस राणा उपाध्यक्ष सीबीएसई-अप्सा), फादर एल्विन पिंटो उपाध्यक्ष आईसीएसई-अप्सा, त्रिलोक सिंह राणा संयुक्त सचिव -अप्सा, दीपिका त्यागी संयुक्त कोषाध्यक्ष -अप्सा, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, मनीष गुप्ता, प्रवीन बंसल, सुमित उपाध्याय, शेखर भरत सिंह, मोनिका सहगल आदि सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही। 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया