Agra News : बिजली घर और शिवाजी मार्केट दुकानों में बरसात से हुए नुकसान पर मेयर से गुहार

मनोहर समाचार, आगरा। बिजलीघर और शिवाजी मार्केट दुकानदारों का बरसात में जलभराव से भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में ग्राहक भी आते। जिसके चलते दुकानदार परेशां हैं। नगर निगम सुनता नहीं। दुकान स्वामियों का कहना है कि "नगर निगम कुंभकरण की नीद सो रहा है। हर साल लाखों का नुकसान होता है। मजबूरी में 3 फुट दुकान आगे से पक्की बाउंड्री के करने के बाद भी लाखों का नुकसान हो रहा है। रात में चैन की नींद भी नहीं सो सकता व्यापारी। बारिश पड़ने पर नाला बेक मरता है। नगर निगम नालों की सफाई नहीं करा रहा।  नालों का गंदा पानी दुकानों में भर जाता है। दुकानदार सफाई कर-कर के परेशान हैं।" 

रात को बारिश पढ़ने से मालवा उठाने नगर निगम से कोई नहीं आया। कीचड़ में बेहाल दुकानदार आने जाने वाले राहगीर दिक्कत में हैं। खुदी हुई सड़कों में लोग गिर रहे हैं। स्वच्छता के नाम पर पलीता लगाया जा रहा है। लाखों के नुकसान के बाद भी व्यापारी की रिक्वेस्ट नगर निगम अधिकारियों, मेयर साहिबा से की हमारी सुनो, गंदगी से निजात दिलाओ, नालों की सफाई कराओ। राहगीर, दुकन्दार बीमारी की चपेट में न आ जाएँ इसी बात का डर है। 

अपनी परेशानी बयां करने वालों में मुख्य रूप से ओम प्रकाश जगवानी, हेमंत गिद्वानी(सोनू), सुरेंद्र भाटिया, मनोज भाटिया, राजीव गिदवानी, राज छाबड़ा, जीतू आसवानी, शंकर भाई, तरुण खंडेलवाल, हर्षिल भोजवानी, पवन हरपलानी, दयाल आदि मौजूद रहे। 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया