AGRA NEWS : राम जन्म पर एक हजार दीपों से जगमगाएगा दशरथ महल

 -राजा दशरथ के निवास पर पर हर रोज उत्सव का माहौल 

-22 सितम्बर को भजन संध्या के साथ हर रोज गूंजेंगे मंगल गीत, राम जन्म पर मनेगी दीपावली

मनोहर समाचार, आगरा। राजा दशरथ के घर श्रीराम के जन्म व सियाराम के विवाह की खुशियां बिखर रहीं हैं। रामलला के जन्म के एक दिन पूर्व से हर रोज उत्सव का आयोजन होगा। 22 सितम्बर को शाम भजन संध्या व अयोध्या नगरी (बाग फरजाना) की वृद्ध सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं रामलला के जन्म के अगले दिन 24 सितम्बर को एक हजार एक दीपों से राजा दशरथ के महल को सजाया जाएगा। घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित होंगे। 

यह जानकारी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप (संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा) के निवास पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी गई। रानी संतोष शर्मा व ललिता शर्मा ने बताया कि "22 सितम्बर को भजन संध्या में समस्त बाग फरजाना (अयोध्या नगरी) के लोग भाग लेंगे। जिसमें क्षेत्र की 10 वयोवृद्ध सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं 24 सितम्बर को देहरी पूजन के साथ रामलला के जन्म के अगले दिन 1001 दीपों से दशरथ महल से साथ घर-घर में श्रीहरि की भक्ति भाव की रोशनी बिखरेगी। दीपावली मनाई जाएगी। 25 सितम्बर को घर परिवार के साथ क्षेत्र की महिलाएं मिलकर रंगोली व थाल सज्जा करेंगी। 26 सितम्बर को दशरथ निवास पर मेहंदी उत्सव व 27 सितम्बर को माढे की जौनार होगी। 28 सितम्बर को धूमधाम से श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से राम बारात दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी।" 

अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल व राजा दशरथ (संतोष शर्मा) ने सभी शहरवासियों को राम बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। संचालन हरिनारायण चतुर्वेदी ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखर शर्मा, युक्ति शर्मा, महन्त निर्मल गिरी, विकास जैन, गौतम सेठ, मनोज गुप्ता, मंजीत सिंह, महेश मघरानी, नितिन अग्रवाल, अनिल रावत, मनीष शर्मा, सत्यवीर तोमर, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

ये होंगे कार्यक्रम

-22 सितम्बर को भजन संध्या व सम्मान समारोह दोपहर 3 बजे। 

-23 सितम्बर को रामलला का जन्म, रामलीला मैदान पर। 

-24 सितम्बर को देहरी पूजन दोपहर 3 बजे व 1001 दीपों से दशरथ महल में रोशनी। 

-25 सितम्बर को रंगोली व थाल सज्जा दोपहर 3 बजे। 

-26 सितम्बर को राजा दशरथ के निवास पर मेहंदी उत्सव दोपहर 3 बजे।

-27 सितम्बर को माढे की जौरान, राज देवम में।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया