Agra News : बल्केश्वर पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान
मनोहर समाचार, आगरा। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर की राष्ट्रीय सेवा योजन इकाई द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान के अंतर्गत बल्केश्वर पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद मुरारीलाल गोयल, समाज सेवी गिरिराज बंसल, मयंक खंडेलवाल, विश्वनाथ भारद्वाज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं एवं क्षेत्रीय पार्षद द्वारा पार्क की साफ-सफाई की गई।
मुख्य अतिथि ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता करने हेतु बधाई दी एवं इस अभियान को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव, साधना गुप्ता एवं प्रवक्ता डॉ. निशा कपूर, अंजू पचौरी, अमित कुलश्रेष्ठ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




Nice
जवाब देंहटाएं