Agra News : संतो के दर्शनों को उमड़ा भक्तो का सैलाब
मनोहर समाचार, आगरा। सतगुरु स्वामी टेऊंराम आश्रम केदार नगर पर प्रेम प्रकाश मंडल के महामंडलेश्वर परम श्रद्धेय परम पूज्य सतगुरु स्वामी श्री भगत प्रकाश जी महाराज जी का संत मंडल के आगमन पर सतनाम साक्षी सतनाम साक्षी के मूलमंत्र की मधुर स्वर लहरियों के साथ साई के अनुयाइयों ने बड़े श्रद्धा भाव सत्कार के साथ अपने गुरुओं संत महाओ का पूरे रास्ते पुष्पवर्षा कर स्वागत किया संतो का आगमन प्रेमियों के भाग्योदय के लिए हुआ है। श्री प्रेम प्रकाश मंडल के हाजरा हजूर सदगुरुदेव भगवान श्री भगत प्रकाश जी महाराज एवं उनका संत मंडल श्री मुख से सत्संग अमृत रस का रसपान कराया
विशाल आरती तत्पश्चात हजारों संगतों ने भोग प्रसादी भंडारे का आनंद लिया। स्वामी जी एवं संत मंडल केदार नगर आश्रम में निवास किया ।
इस दौरान मुख्य सेविका दीदी भगवती साजनानी, निर्मला लालवानी, चांदनी भोजवानी, पूजा लालवानी, सीमा मैठानी, पूजा साजनानी, इंदु मोहनानी, नीलू (लक्ष्मी) भावना लालवानी, जीजीरेखा, जानकी ,मंजू ,सुनीता, कोमल, ज्योति, रेनू, मनीषा ,वंदना ,दिव्या आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें