Agra News : महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में किया रक्तदान

 -अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा द्वारा अग्रधाम सेवा सदन में लगाया गया नेत्ररोग व रक्तदान शिविर, 93 यूनिट रक्तदान किया

मनोहर समाचार, आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा व समर्पण ब्लड बैंक के साथ संयुक्त रुप से अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लेगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 93 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर नेत्ररोग शिविर का आयोजन भी किया गया।   


   कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जीएस धर्मेश, संरक्षक भगवान दास बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि "महाराजा अग्रसेन जी ने जो सेवा की प्रेरणा दी उसका निर्वहन वैश्य समाज बखूबी कर रहा है।" डॉ. अंजना तिवारी शर्मा ने शिविर में पहुंचे मरीजों के नेत्रों की परीक्षण किया। मरीजों को निशुल्क दवा वितरण भी किया गया। 

अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा के संरक्षक भगवान दास बंसल ने बताया कि "2 क्टूबर को मेहंदी उत्सव व 3 क्टूबर को धूमदाम से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकलेगी।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से समर्पण ब्लड बैंक के योगेश कंसल जी, अध्यक्ष चंद्रमोहन जिन्दल, महामंत्री राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गोयल, भगवान दास सिंघल, दिनेश अग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, राजेश मित्तल, राजेश गोयल, मनोज सिंघल, सतीश गर्ग अनिल मित्तल, कल्याण प्रसाद मंगल, किशोर गोयल, विष्णु दयाल जी अनिल मित्तल, किसोर गोयल आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया