Agra News : ऑलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रतिनिधियों का केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत
मनोहर समाचार, आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ऑलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के 19 देशों के प्रतिनिधियों का शिल्पग्राम, आगरा में स्थानीय सांसद होने के नाते हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिनिधियों कें साथ ताजमहल का दौरा भी किया और भारतीय संस्कृति की महान अवधारणाओं "वसुधैव कुटुम्बकम" और "अतिथि देवो भव" का परिचय दिया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री के नेतृत्व में माला और पटका पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि "भारत का सपना है कि 2036 में जो ऑलिपिक हो, वह भारत की धरती पर हो और उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। ऑलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया जैसी प्रतिष्ठित संस्था के प्रतिनिधियों का यह दौरा न केवल आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देता है, बल्कि इससे हमारे देश की खेल संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का अवसर मिलता है।
इस अवसर कार्यक्रम की संयोजक सुनयना अग्रवाल, दिगम्बर सिंह धाकरे, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, मनीष अग्रवाल, संजय अरोरा, राम चौधरी, विवेक गौतम आदि उपस्थित रहे।


Nice
जवाब देंहटाएं