Agra News : नेशनल चैम्बर में ओमान दूतावास प्रो. डाॅ. केएस राना संग हुई अहम बैठक
शीघ्र ही उद्योग व्यापार को लेकर आगरा को मिलेगी खुषखबरी।
योगी जी से मिलकर देंगे सशक्त विजन।
लेदर पार्क का भी करायेंगे उद्धार।
मनोहर समाचार, आगरा। प्रो. डाॅ. केएस राना जो छह विश्वविद्यालयों में कुलपति रह चुके हैं, वर्तमान में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं और अब ओमान सल्तनत दूतावास में व्यापार आयुक्त नामित हुए हैं, उनके साथ चैम्बर भवन में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवनीश कौशल द्वारा किया गया।
प्रो. राना ने बताया कि "वे विभिन्न विष्वविद्यालयों में कुलपति पद पर आसीन रह चुके हैं, वर्तमान में टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में कुलपति हैं और ओमान सल्तनत दूतावास ने उन्हें व्यापार आयुक्त नामित किया है। वर्तमान में उन्हें 7 खाड़ी सहयोग परिषद् में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मन की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा में पिछले 40 सालों से कोई औद्योगिक विकास नहीं हुआ है। जिससे नौजवानों को रोजगार के आभाव में भटकना पड़ता है। यह विषय सामाजिक आस्था से जुड़ा है। अतः उन्होंने वादा किया कि आगरा के लिए वह जल्द ही खाड़ी के सात देशो में से कोई एक ऐसा उद्योग आगरा के लिए लाएंगे जिससे यहां के नौजवानों का उद्धार हो सके। इसके लिए वह माननीय मुख्यमंत्री महोदय से एक सशक्त विजन के साथ वार्ता करेंगे।"
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "आगरा के लिए आईटी उद्योग अत्यन्त उपयोगी है। चैम्बर द्वारा भी इस सम्बन्ध में प्रयास किये जा रहे हैं और केन्द्रीय व राज्य स्तर पर इसमें सहमति भी व्यक्त की गई है। अतः आगरा के लिए आईटी उद्योग के लिए प्रयास किया जा सकता है।"
डाॅ. राना ने आश्वस्त किया कि "वे आगरा के लिए अवश्य ही कोई ऐसा उद्योग देंगे जिससे आगरा का उद्धार हो सके। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आगरा में कोई फूड पार्क नहीं है जबकि इस उद्योग पर 40 से 60 प्रतिषत तक छूट है। लैदर पार्क अधूरा पड़ा हुआ है। यह भी एक चिंता का विषय है। इस पर भी उनके द्वारा एक सशक्त विजन दिया जायेगा।"
ओमान एवं खाड़ी देशो में साॅफ्टवेयर का व्यापार कर रहे शैलेन्द्र बसंल ने बताया कि "लगभग 3 लाख गाडियां ओमान में उनके साॅफ्टवेयर से संचालित हैं। अतः एक बैठक खाड़ी देश की पुलिस के साथ कराई जाये। उनसे मिलकर एक नई दिशा देंगे।" धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल द्वारा दिया गया।
बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवनीश कौशल, पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा, सदस्यों में शैलेंद्र बंसल, योगेश जिन्दल, मयंक गर्ग, अनिल मदान, मुकेष गुप्ता, अतुल परमार, बहादुर के देव, नीरज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुपर
जवाब देंहटाएं