Agra News : विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल
-स्थापना दिवस समारोह के लिए आने का दिया आमंत्रण
-आगरा को आईटी हब बनाने के लिए उन्होंने कहा हमारे कार्य योजना में है आगरा प्राथमिकता पर
-आगरा में अवश्य बनेगा आईटी हब
मनोहर समाचार, आगरा। चेंबर का प्रतिनिधि मंडल द्वारा एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में एक शिष्टाचार भेंट की गई। हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर चैंबर की स्थापना दिवस समारोह में पधारने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। आगरा को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए मांग की गई।
नेशनल चैंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि "मुख्यमंत्री महोदय ने बताया कि आगरा को सूचना प्रौद्योगिकी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। आगरा राज्य सरकार की कार्य योजना के तहत प्राथमिकता पर है।"
प्रतिनिधि मंडल में चैंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्मा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।



सुपर
जवाब देंहटाएं