Agra News : नीमा शाखा आगरा के आम चुनाव में डॉ. करुणाकर दीक्षित अध्यक्ष व डॉ. यदुवीर बने सचिव
मनोहर समाचार, आगरा। आयुर्वेदिक और यूनानी पंजीकृत चिकित्सकों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा आगरा शाखा का चुनाव सत्र 2024-26 के लिए यूथ हॉस्टल संजय प्लेस में सभी सदस्यों पदाधिकारी चिकित्सकों की बैठक संपन्न हुई। इसमें चुनाव प्रभारी डॉ. रविंद्र शर्मा स्टेट काउंसिल मेंबर एवं पूर्व अध्यक्ष नीमा आगरा, डॉ. धर्म सिंह वर्मा स्टेट काउंसिल मेंबर एवं पूर्व अध्यक्ष नीमा आगरा, डॉ. गोविंदपाल स्टेट काउंसिल मेंबर एवं पूर्व सचिव नीमा आगरा के दिशा निर्देशों के अनुसार बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नवीन नीमा आगरा कार्यकारिणी का गठन 2024-26के लिए किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों वर्तमान पदाधिकारियो ने सहमति जताई एवं डॉ. करुणाकर दीक्षित को अध्यक्ष, डॉ. यदुवीर सिंह को सचिव, डॉ. रिंकू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना लिया गया।
बैठक में डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिनेश कुशवाहा, डॉ. एमएम खान, डॉ. अरुण सेंगर, डॉ. सुंदर सिंह, डॉ. मनीष उपाध्याय, डॉ. प्रेमचंद गुप्ता, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अनुज जैन, डॉ. योगेंद्र की सराहनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन नीमा आगरा के प्रवक्ता डॉ. मनीष मिश्र ने किया।
नव निर्वाचित नीमा अध्यक्ष डॉ. करुणाकर दीक्षित ने नीमा आगरा संगठन को सभी के सामूहिक प्रयास से और अधिक मजबूत करने एवम सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।




Nice
जवाब देंहटाएं