Agra News : हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा के लिए संगत रवाना
मनोहर समाचार, आगरा। सुखमनी सेवा सभा द्वारा आगरा की संगत को गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पूर्व जन्म के पावन तप स्थान श्री हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ, पांवटा साहिब आदि स्थानों की यात्रा कराने के लिए करीब 75 लोगों का जत्था रवाना हुआ। गुरुद्वारा गुरु का ताल से गुरु महाराज के चरणों में अरदास करके व संत बाबा प्रीतम सिंह जी की आशीष लेकर आगरा से रवाना हुआ।
सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह और गुरमीत सेठी द्वारा बताया "यह यात्रा ऋषिकेश, श्रीनगर, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ व पांउटा साहिब होकर 3 अक्टूबर को इसका समापन आगरा में होगा। यात्रा सुखमनी सेवा सभा द्वारा आयोजित की गई है। संगत की रवानगी गुरु का सरोपा पहनाकर की गई।
इस दौरान ग्रंथी हरबंस सिंह, इंद्रजीत सिंह वाधवा, गुरदीप लूथरा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, तरविंदर सिंह पुरी, सतीश अरोड़ा, वीर महेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, जगमीत सिंह गुलाटी, मनीष नागरानी, संजय जटाना, मुखी भाई, बबलू व्यानी, अरविंद सिंह पप्पी, गोरु भाई,संतोख सिंह निजर आदि प्रमुख सदस्यों द्वारा यात्रा मुख्य रूप से आयोजित की गई।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें