Agra News : श्री कृष्णलीला महिला उत्थान केंद्र पर मनाया शिक्षक दिवस
मनोहर समाचार, आगरा। श्री कृष्ण लीला समिति द्वारा संचालित श्री कृष्णलीला महिला उत्थान केंद्र पर शिक्षक दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया। सबसे पहले मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सभी के द्वारा पुष्प अर्पित किए।
गौरतलब है इस प्रशिक्षण शिविर में 2014 से गरीब छात्राओं को निशुल्क सिलाई, कड़ाई और कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है । 6 माह बाद उन्हें प्रमाण पत्र वितरीत किए जाते हैं। सिलाई कड़ाई की शिक्षिका सीमा सिंह और कंप्यूटर की शिक्षिका खुशबू को पटका पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आज के दिन के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, राकेश गुप्ता,लीला स्योजक शेखर गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल, अनूप गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, मनोज बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं