Agra News : मंगल पाठ में गूंजे मां रानी सती दादी के भजन

 -सारे घर में डंका बाजे रे मां रानी सती दादी जी का…

-रानी सती महिला मंडल ने आयोजित किया रानी सती दादी का भादी मावस महोत्सव

-काेलकाता की मंटू अग्रवाल ने किया रानी सती दादी का मंगल पाठ, सुहागिनों ने की विशेष पूजा 

मनोहर समाचार, आगरा। तेरा ही सहारा दीदी….सारे घर में डंका बाजे मां रानी सती दादी जी का…जैसे भजनों के साथ रानी सती दादी जी का मंगल पाठ सम्पन्न हुआ। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदर के एसी हॉल में रानी सती महिला मंडल द्वारा मंगलवार को रानी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित किया गया। 

भादी मावस महोत्सव के अन्तर्गत हुए मंगल पाठ की वाचिका कोलकाता से पधारीं मंटू अग्रवाल थीं। पीत परिधानों में सजी संवरी सुहागिन महिलाओं ने अपनी आराध्य रानी सती दादी से अमर सुहाग आशीर्वाद की कामना की। महिलाओं की श्रद्धा उनके भावों में झलक रही थी और रानी सती दादी जी के अद्भुत श्रंगार के माध्यम से प्रमाणित हो रही थी। दादी जी का भव्य श्रंगार कर पूजन के साथ मंगल पाठ आरंभ हुआ। मां रानी सती दादी के नाम की जोत जलायी गयी। सभी सुहागिनों ने 13− 13 वस्तुएं आदि सुहाग वस्तुएं रानी सती दादी को अर्पित कीं। भजनों पर नृत्य करते हुए सभी महिलाएं भाव विभाेर हो उठीं। 

इस अवसर पर संगीता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, रेनू, सुनीता, कल्पना, मंजू आदि ने सामूहिक पूजन में सहभागिता की।  



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया