Agra News : ढोल नगाड़ों संग भगवान श्रीराम की बारात लेकर मिथिला नगरी को निकले राजा दशरथ
मनोहर समाचार, आगरा। ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत रावत पाड़ा बारादरी से सैकड़ों झाकियों के साथ राम बारात निकाली गई। जिसे देखने अपार जन समूह उमड़ पड़ा।
श्रीराम सहित तीनों पुत्रों की बारात को अयोध्या नगरी से मिथिला नगरी को लेकर सज-धज कर निकले राजा दशरथ। साथ में नाचते झूमते अयोध्यावासी थे। आगे-आगे बग्गी में राजा दशरथ रानी कौशल्या के स्वरूप (संतोष शर्मा व ललिका शर्मा) अपने परिवारीजनों संग बग्गी में बैठे थे। साथ में था गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र का रथ था।
जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा कर राजा दशरथ, माता कौशल्या व श्रीराम सहित तीनों भीयों व गुरुजनों का स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में राम बारात देखने उमड़ी भीड़ भगवान श्री राम की एक झलक पाने को व्याकुल थी।



जय श्री राम
जवाब देंहटाएं