Agra News : मन की उड़ान से जीवन को जीने की कामना
कामना जी की एक नई उड़ान है,
भावनाओं का एक पूरा जहान है।
शब्दों को पिरोया है मोतियों की तरह ,
जीवन का हर रंग पुस्तक की पहचान है।
बचपन की यादें हैं, माँ-पिता का स्नेह है,
कोरोना की झलक और उसके दिए दर्द है,
कविताओं के रूप में यह हम सभी के लिए जीवन संदेश है।।
मनोहर समाचार, आगरा। पुस्तकें हम सभी की सच्ची मित्र होती हैं। जीवन में हर कोई हमारा साथ छोड़ सकता है परंतु पुस्तकें एकमात्र वह सहारा हैं, जो आजीवन हमारे साथ रहती हैं व हमें प्रेरित करती हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा के प्रभारी वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. कामना धवन ने अपने मन के भावों को एकसूत्र में पिरोकर एक नई उड़ान नामक कविताओं का संकलन तैयार किया है।
पुस्तक के प्रथम संस्करण का विमोचन लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सफायर द्वारा आयोजित टीचर्स डे के कार्यक्रम में किया गया l उपर्युक्त कविता को पढ़ने मात्र से ही हमें इस पुस्तक में संकलित अनेक कविताओं के शीर्षक के विषय में पता चल जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अजय प्रकाश ने उनके इस तैयारी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में समस्त अतिथिगण डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. असीम अग्रवाल तथा सम्मानित कवियों डॉ. विष्णु सक्सैना(अंतर्राष्ट्रीय कवि व टीवी स्टार), सुरेश अलबेला (द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज शो), पवन आगरी (अंतर्राष्ट्रीय कवि व टीवी स्टार), क्लब के अध्यक्ष लॉयन हेमेंद्र अग्रवाल, सेक्रेटरी लॉयन सुनील कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष लॉयन मनोज कुमार अग्रवाल, कवयित्री के पति लॉयन अश्वनी धवन तथा पूरे लॉयन परिवार के सभी सदस्यों की सराहनीय उपस्थिति रही।
डॉ. कामना ने बताया कि "पुस्तक में लिखी हर कविता मन के भावों से जुड़ी है, जो हमें सकारात्मक सोच के साथ एक नई उड़ान के लिए तैयार करती है।"


Nice
जवाब देंहटाएं