Agra News : विघ्नहर्ता मंगल करता गणपति महोत्सव पर महिला मंडल ने किया डांडिया नृत्य

मनोहर समाचार, आगरा। ताजनगरी तक्षिला कॉलोनी सौ फुटा रोड पर महिला मित्र मंडली द्वारा गणपति महोत्सव की जय-जयकार गूँज रही है। घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो जैसे गीत चरों ओर सुनाई दे रहे हैं। भक्ति भाव के साथ सभी महिलाओं ने भजन गाए। वहीं  गणपति बप्पा की जय-जयकार करते हुए आरती की। 

गणेश उत्सव की इसी श्रंखला में  महिलाओं ने साथ डांडिया नृत्य किया। झूमते-नाचते ढोलक की थाप पर नृत्य कर सभी को गणपति महोत्सव की बधाई दी। 

सभी महिला मंडल ने गणपति महोत्सव पर खुशी का इजहार किया। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया गेट हुए सभी के मंगल की कामना की। विघ्नहर्ता मंगल करता के दरबार में गणपति जी के आगे प्रार्थना की देश में सभी के घरों में सुख शांति हो। 

इस डांडिया महोत्सव में मुख्य रूप से रेनू मोडवानी, चांदनी भोजवानी, शिल्पा चावला, कोमल  नाजकानी, सपना मोडवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दिव्या कालरा, दिव्या कोठारी, भावना, केसर, नंदनी, मानसी,रिधिमा, कोमल, मोना सेठी, दिव्या मोटवानी, पूजा, भाग्यश्री आदि महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया