Agra News : श्री सतनाम साक्षी सतगुरु तुम पूर्ण करो मेरी अरदास
मनोहर समाचार, आगरा। सतगुरु स्वामी टेऊंराम आश्रम केदार नगर आगरा पर प्रेम प्रकाश मंडल के महामंडलेश्वर परम श्रद्धेय परम पूज्य सतगुरु स्वामी श्री भगत प्रकाश जी महाराज जी का संत मंडल के साथ 8 सितंबर रविवार को प्रेमियों के भाग्योदय के लिए आगमन सुनिश्चित हुआ है। श्री प्रेम प्रकाश मंडल के हाजरा हजूर सदगुरुदेव भगवान श्री भगत प्रकाश जी महाराज एवं उनका संत मंडल रविवार शाम को 4 बजे से 7 बजे तक अपने श्री मुख से सत्संग अमृत रस का रसपान कराएंगे। उसके बाद स्वामी जी एवं संत मंडल केदार नगर आश्रम में निवास करेंगे। सत्संग शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा।
सत्संग के बाद भंडारा एवं प्रसादी वितरित की जाएगी। परम पूज्य गुरु महाराज जी का रविवार सुबह का सत्संग प्रेम प्रकाश दरबार काला महल दरबार में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक होना सुनिश्चित हुआ है।
जहां मुख्य सेविका दीदी भगवती साजनानी द्वारा सभी साई प्रेमियों से कहा कि आप सभी कार्यक्रम में समय के अनुसार आश्रम में पहुंचकर सेवा व सत्संग में भाग लेकर मनुष्य जीवन को सफल बनाएं और आसीस प्राप्त करें।


जय हो
जवाब देंहटाएं