Agra News : विघ्न विनाशक श्री गणेश और रिद्धि सिद्धि की शोभायात्रा से श्री रामलीला का आगाज़
मनोहर समाचार आगरा। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध श्री रामलीला में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की शोभायात्रा से श्री रामलीला का श्री गणेश हो गया। श्री गणेश जी महाराज की सवारी का नगर भ्रमण किया गया। शोभा यात्रा का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया।
शोभायात्रा स्व. लाला चन्नोमल जी की बारहदरी से प्रारम्भ हुई। विघ्न विनाशक, श्रीगणेष जी रिद्धि-सिद्धि के साथ सुसज्जित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। नगर का प्रमुख जगदीश बैण्ड भगवान के गुणगान करता हुआ रथ के आगे चल रहा था। श्री गणेश जी व रिद्धि-सिद्धि का श्रंगार बड़ा ही अदभुत था। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नं. 1 व 2, छत्ताबाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धूलियागंज, घटिया, फुलटदटी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण क साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में भगवान गणेश जी की आरती की गई, माला पहनाई गई एव पुष्पवर्षा की गई। बच्चे भगवान गणेश की शोभायात्रा को अपलक नयनो स निहार रहे थे । जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग मे निवासियों द्वारा गणेशजी की आरती उतारी गई। श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भक्तिभाव से गणेश जी का गुणगान किया।
शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी क अध्यक्ष पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ताराचन्द, मनोज अग्रवाल पालोभाई, मुकेश जौहरी, विनाद जौहरी, प्रवीण स्वरूप, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मगंल, प्रवीन गर्ग, रामांषूर्मा, दिलीप अग्रवाल, विनय गर्ग, गिरधर शरण, रामआ'गीष, मनीष शर्मा, प्रकाश चन्द, मिन््टू शर्मा, अरविन्द, शालू, राकेश, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।



जय श्री गणेश
जवाब देंहटाएं